मुजफ्फरनगर

हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, राम मंदिर निर्माण को जुमला मान रहे पीएम मोदी

डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि सरदार पटेल ने जैसे सोमनाथ मंदिर फिर से बनवाया ऐसे ही संसद में कानून बनाकर राम मंदिर बनाने का संकल्प लें।
2 min read
pravin togadiya
हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, राम मंदिर निर्माण को जुमला मान रहे पीएम मोदी

मुजफ्फरनगर। जिले में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया पहुंचे, जिन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किए। हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया का कहना है कि राम मंदिर के नाम पर भाजपा ने हिंदुओं के साथ धोखा किया है। अगर भाजपा की मंदिर बनाने की इच्छा शक्ति होती तो सरकार बनाने के 6 महीने के बाद मंदिर बन जाता। ऐसा लग रहा है कि मोदी जी राम मंदिर को भी चुनावी जुमला मान रहे हैं। भाजपा नेता को मंदिर बनाने भेजा था और वे मस्जिद में चले गए।

डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि सरदार पटेल ने जैसे सोमनाथ मंदिर फिर से बनवाया ऐसे ही संसद में कानून बनाकर राम मंदिर बनाने का संकल्प लें। 1984 में धर्म संसद में आंदोलन खड़ा हुआ 1984 में भाजपा की संसद में 2 सीटें आने से ऑक्सीजन आ गई। भाजपा को राम मंदिर की याद आई और पूरा बहुमत मिलने पर संसद में कानून बनाने का वचन दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया। आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक यात्रा निकाली चुनावी। चुनावी घोषणापत्र में राम मंदिर कानून का वचन दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें मंदिर की वकालत करने के लिए भेजा था वह मस्जिद में जा बैठे। इससे 100 करोड़ हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। चुनाव से पहले उन्होंने युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। किसानों को लाभकारी मूल्य देने की बात कही थी। राम मंदिर निर्माण की बात कही थी। धारा 370 हटाने की बात कही थी। डीजल-पेट्रोल सस्ता करने की बात हुई थी। लेकिन सरकार अभी तक सारे मामलों में फेल नजर आ रही है। अब वह राम मंदिर निर्माण की बात प्रधानमंत्री को याद दिलाने के लिए 21 अक्टूबर से लखनऊ से अयोध्या तक की यात्रा शुरू कर रहे हैं, जिससे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराया जा सके।

Published on:
17 Sept 2018 02:57 pm
Also Read
View All
‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी

मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री में 24 घंटे काम और खाने को सिर्फ एक सूखी रोटी, भागने की कोशिश की तो पीछे छोड़ देते थे पिटबुल कुत्ता!