मुजफ्फरनगर

OMG: थाने का हिस्ट्रीशीटर चला रहा था तमंचा फैक्ट्री, ऐसे हुआ खुलासा

Highlights: -पुलिस को नहीं लगी थी भनक -थाना मीरपुर क्षेत्र का मामला -पुलिस व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
less than 1 minute read
screenshot_from_2020-08-01_14-14-25.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना मीरापुर क्षेत्र का एक टॉप टेन अपराधी और हिस्ट्रीसीटर बदमाश तमंचा फॉक्ट्री चलाता मिला। जिसे पुलिस ने भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उधर, चर्चाओं का बाजार गर्म है कि थाने का हिस्ट्रीसीटर बदमाश क्षेत्र में तमंचा फॉक्ट्री चला रहा था और पुलिस को कानों कान भी पता नहीं चल सका।

रअसल, मामला थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर का है। गांव निवासी अफजाल पुत्र हसन थाने का टॉप टेन अपराधी है। शुक्रवार को पुलिस टीम दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित सैनी भट्टे पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि सिकन्दरपुर निवासी अफजाल गांव के जंगल में तमंचे की फैक्ट्री चलाकर तमंचे बना रहा है। सूचना पर पुलिस ने बताए स्थान पर दबिश देकर मुठभेड़ के बाद मौके से अफजाल को दबोच लिया।

सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि आरोपित थाने का टॉप टेन व शातिर किस्म का अपराधी है व वर्तमान में उस पर थाने में 17 आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपित का चालान कर दिया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक बंदूक 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर दो खोखा व एक जिन्दा कारतूस, तीन मस्कट 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा अधबना 315 बोर, चार तमंचों की बॉडी तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

Updated on:
01 Aug 2020 04:30 pm
Published on:
01 Aug 2020 04:24 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी