मुजफ्फरनगर

कैराना से रालोद सांसद तबस्सुम हसन के प्रतिनिधि ने अब भाजपा पर लगाया ये गंभीर आरोप, कर दी यह मांग

कैराना में सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं।

2 min read
MP Tabassum Hasan
कैराना से रालोद सांसद तबस्सुम हसन के प्रतिनिधि ने अब भाजपा पर लगाया ये गंभीर आरोप, FIR दर्ज

शामली। कैराना उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली नवनिर्वाचित सांसद तब्बसुम हसन के खिलाफ वायरल मैसेज पर सियासी बवाल शुरू हो गया है। सांसद तब्बसुम हसन के प्रतिनिधि मनोज राणा ने भाजपा के नेताओं पर साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का आरोप लगाया है। सांसद प्रतिनिधि ने एसपी शामली से मिलकर सांसद के खिलाफ मैसेज वायरल करने वालों के विरुद्ध अज्ञात में मुक़दमा दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दे कि कैराना से नवनिर्वाचित रालोद सांसद तब्बसुम हसन की जीत के बाद सोशल मीडिया पर तब्बसुम हसन के खिलाफ अल्लाह व राम के नाम को लेकर मैसेज वायरल किया जा रहा है। मैसेज में दावा किया जा रहा है कि तब्बसुम हसन ने जीत के बाद बयान दिया था कि ये जीत 'अल्लाह की जीत है और राम की हार।'

इस वायरल मैसेज के बाद तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं । इसके बाद शनिवार को तब्बसुम हसन के प्रतिनिधि मनोज राणा ने एसपी से मिलकर मैसेज वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वहीं सांसद प्रतिनिधि ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये मैसेज भाजपा के नेताओं द्वारा एक षड्यंत्र है, जो साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगड़ना चाहते हैं। वहीं एसपी शामली ने मामले की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आपको बता दें कि कैराना उपचुनाव में दो दिन पूर्व आए चुनाव परिणाम में सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 44 हजार से भी ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी। उसके बाद से सपा व रालोद के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उस दिन के बाद से ही इस तरह का आपत्तिजनक मैसेज वायरल होने की खबरें आ रहीं हैं। तबस्सुम हसन इससे पहले 2009 में भी बसपा के टिकट पर कैराना लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं।

Published on:
02 Jun 2018 07:47 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश