16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपचुनावों में हार के बाद अब बूथ पर भाजपा बताएगी मोदी ने क्या किया

11 जून तक चलेगा विभिन्न कार्यक्रमों का दौर, 3 जून से शुरूआत

2 min read
Google source verification
Politics,bjp news,jodhpur news,jda news,

जोधपुर मोदी‘फाइड’ के मुहाने : चंद सौगातों का दावा, योजनाओं का दिखावा

रतलाम. उपचुनावों में हार के बाद भाजपा संगठन ने मैदानी कार्यक्रमों पर फोकस कर दिया है। केन्द्र सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल के विकास कार्यो को भाजपा रतलाम शहर विधानसभा में मंडल एवं बूथ स्तर पर बताएगी। इसके लिए एक से 11 जून तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए शुक्रवार को प्रभारी भी नियुक्त कर दिए है।

1 जून से 11 जून तक विभिन्न कार्यक्रम
भाजपा मीडिया प्रभारी पवन सोमानी ने बताया कि 1 जून से 11 जून तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। जिला प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है। भाजपा का मकसद हाल ही में हुए उपचुनाव में मिली हार के बाद जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि और प्रभावी बनाना है। इसके लिए केन्द्र सरकार के 4 साल के कार्यकाल पर फोकस किया गया है। सभी वर्गो और मंडल तथा बूथ स्तर पर कमेटी को सक्रिय कर आयोजन होंगे।

प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे
3 जून महापुरूषों की सार्वजनिक स्थल पर स्थापित प्रतिमाओ पर स्वच्छता अभियान में साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया जाएगा। आयोजक नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के पदाधिकारी व नेता रहेंगे। प्रभारी देवेन्द्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष रहेंगे।

बस्तियों में घर घर जाकर संपर्क किया जाएगा
8 जून को अनुसूचित जाति की बस्तियों में सम्पर्क अभियान अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी सुनील भावसार व मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदकिशोर तोशावड़ा रहेंगे। 9 जून को बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन होगा। प्रभारी लालसिंग देवदा व मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश सिंगाड़ रहेंगे।

बाइक रैली के साथ होगा समापन
11 जून को विकास यात्रा के समापन अवसर की पूर्व संध्या पर युवा मोर्चा बाइक रैली का मंडल स्तर पर निकालेगा। संयोजक पूर्व महापौर शैैलेन्द्र डागा व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू यादव रहेंगे। साहित्यकार, प्रबुद्ध वर्ग एवं कलाकारो से संवाद सम्मेलन प्रकोष्ठ द्वारा किया जाएगा। जिला संयोजक अजय तिवारी व प्रभारी देवेन्द्र वाधवा जिला मंत्री रहेंगे।