हनुमानगढ़ में राष्ट्रीय किसान महासंघ ने बंद का आह्वान किया था, लेकिन पहले दिन आंशिक असर ही नजर आया। आंदोलन के तहत किसान संगठनों के बैनर तले किसानों, पशुपालकों आदि ने गांवों में विभिन्न मार्गों पर विरोध प्रदर्शन किया। हनुमानगढ़ के निकटवर्ती गांव मक्कासर, पक्कासारणा, जोड़कियां, कोहला, नौरंगदेसर आदि गांवों में किसानों ने मुख्य सड़कों पर रोष प्रकट किया।