
तपती गर्मी में आमजन का हाल तो बेहाल है ही, वहीं दूसरी ओर जानवर भी गर्मी से त्रस्त है। इंसान तो प्यास बुझाने के लिए पानी तलाश लेता है। मगर बेजुबान मवेशी किससे कहे। ऐसे में वे अपनी कोशिशों से ही पानी तक पहुंचते हैं। भीलवाड़ा के निकट हमीरगढ़ कस्बे में एक हाथी को प्यास लगी तो उसने रास्ते में खड़े एक टैंकर में सूंड डालकर बुझाई अपनी प्यास। देखें आगे कुछ ऐसे ही दिलचस्प फोटोज

कोटा के विज्ञान नगर क्षैत्र स्थित जलदाय विभाग कार्यालय में लगे पानी की पाइप लाइन के वॉल से टपकती पानी की बूंदों से प्यास बुझाने का जतन करता बंदर।

पानी की जुगत में लगी छोटी सी गिलहरी।

राजसमंद जिले के जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन में प्यास बुझाता पैंथर परिवार।

पानी की जुगत में लगी छोटी सी चिडिया।

जब भेडों का काफिला सड़क से गुजर रहा था तो जलाशय को देखते ही भेड़े पानी के जलाशय पर एकसाथ टूट पडी।

पानी के लिए जुगाड़ लगाता एक कौआ।