मुजफ्फरनगर

शर्मनाक! महिला का नंबर ‘बांट’ रहे थे युवक, विरोध किया तो जमकर की मारपीट

Highlights: -महिला ने थाने पहुंचकर गांव के ही कुछ दबंग युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है -महिला ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लड़के लगातार उसे परेशान कर रहे थे -आरोप है कि वह लड़के उसका नंबर दूसरे लड़कों में सर्कलेट कर रहे थे
less than 1 minute read
screenshot_from_2020-05-10_17-07-31.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में दबंगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लड़के उसका मोबाइल नंबर सर्कुलेट कर रहे थे। जब महिला को इस बात का पता चला तो उसने विरोध किया, जिसके चलते दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

दरअसल, मामला चरथावल थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला ने थाने पहुंचकर गांव के ही कुछ दबंग युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जहां महिला ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लड़के लगातार उसे परेशान कर रहे थे और उसका नंबर दूसरे लड़कों में सर्कलेट किया जा रहा था, जब उसने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस मामले पर सीओ सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला के द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आपसी विवाद का मामला लग रहा है मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है, वहीं एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी भेज दी गई है, जो भी मामला है उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
10 May 2020 05:15 pm
Published on:
10 May 2020 05:13 pm