मुजफ्फरनगर

Big News: यूपी के इस जिले में कोरोना वायरस से पहली मौत, 34 पहुंची मरीजों की संख्या

Highlights: -बुधवार को 88 सैंपलो की रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना के नये पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं -जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है -सभी मरीज मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में आइसोलेट हैं

less than 1 minute read
corona.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं जनपद में बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव 83 वर्षीय महिला की मौत होने से जनपद में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार महिला की 24 मई को रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आई थी। हालांकि महिला डायलिसिस पर थी, जिसे कोविड़ L 3 हॉस्पिटल मेरठ में भर्ती कराया गया था।

वहीं बुधवार को 88 सैंपलो की रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना के नये पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिनको मिलाकर जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है। जो मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में आइसोलेट हैं। जिन 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है वह सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो झारखंड से आए थे। जिन्हें थाना ककरौली क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज काकरोली में क्वॉरेंटाइन किया गया था। रिपोर्ट आने के बाद आज उन्हें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती करा दिया गया है।

गौरतलब है कि जनपद में पहले 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। जो एक-एक करके ठीक हो गए थे और जनपद कोरोना मुक्त हो गया था। मगर मात्र 24 घंटे के अंतराल के बाद ही फिर से जैसे ही प्रवासी मजदूर जनपद में आने शुरू हुए वैसे ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया और देखते ही देखते मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

Updated on:
27 May 2020 08:34 pm
Published on:
27 May 2020 08:32 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश