बुलंदशहर। जनपद के सिकान्द्रबाद में मंगलवार को मामूली सी बात को लेकर लाठी डंडो से लैस दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस बीच न सिर्फ दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले, बल्कि पथराव भी किया गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। मारपीट और पथराव में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी दो युवक़ों को हिरासत में लेने का दावा किया है।