6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Startup शुरू करने वालों के लिए खुशखबरी, जमीन आवंटन में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

Highlights: -लोगों को स्वरोजगार के लिए अब जमीन आवंटन में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी -स्टार्टअप शुरू करने वालों को जमीन आवंटन में प्राथमिकता देने का फैसला किया है -ऐसे लोगों के लिए 20 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 May 2020, 4:04 PM IST

startup

ग्रेटर नोएडा। लॉकडाउन के बाद अगर आप भी अपना स्टार्टअप शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। कारण, लोगों को स्वरोजगार के लिए अब जमीन आवंटन में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर जनपद की यमुना प्राधिकरण ने स्टार्टअप शुरू करने वालों को जमीन आवंटन में प्राथमिकता देने का फैसला किया है। ऐसे लोगों के लिए 20 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। हालांकि इस कैटेगिरी में आवेदने के लिए केंद्र सरकार की स्टार्टअप स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

यह भी पढ़ें : Noida: नवजात को सीने से लगा कर सात घंटे तक भटकता रहा पिता, नहीं मिला इलाज, बाहों में तोड़ दिया दम

प्राधिकरण में तीन कलस्टरों की चल रही योजना

बता दें कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तीन कलस्टर बसाने के लिए योजना चल रही हैं। इनमें 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। अप्रैल कलस्टर, हैंडीक्राफ्ट कलस्टर व एमएसएमई कलस्टर योजना चल रही हैं। इन योजनाओं में प्राधिकरण ने स्टार्टअप शुरू करने वालों को प्राथमिकता देने का ऐलान किया है और इसमें ऐसे लोगों को 20 प्रतिशत का आरक्षण भी दिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि कलस्टर योजना में स्टार्टअप वाले आवेदनों को आरक्षण दिया गया है। जिससे कि लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किय जा सके।

यह भी पढ़ें: जेल में बंद कुख्यात भूपेंद्र बाफर की वीडियो काॅलिंग से वेस्ट यूपी में गैंगवार की आशंका

2 जून को 64 आवेदनकर्ताओं का होगा निस्तारण

गौरतलब है कि पूर्व में प्राधिकरण द्वारा रेडीमेड गारमेंटस के लिए एक योजना निकाली गई थी। जिसमें अब तक 64 आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदनों का निस्तारण दो जून को किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसकी सूचना आवेदनकर्ताओं को भी दे दी गई है, जिससे कि वह भी अपनी तैयारी कर सकें।