मुजफ्फरनगर

भाजपा सांसद के भाई ने जबरन मुंडवाया सैकड़ों छात्रों का सिर, विरोध करने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद संजीव बालियान के चचेरे भाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राओं पर पुलिस का लाठी चार्ज, दर्जनों स्टूडेंट्स घायल

2 min read
भाजपा सांसद के भाई ने जबरन मुंडवाया सैकड़ों छात्रों का सिर, विरोध करने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मुजफ्फरनगर. शाहपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के चचेरे भाई व पूर्व में 1 लाख के इनामी बदमाश रहे राहुल कुटबी व स्कूल प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह के खिलाफ बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा किया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधक व हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल कुटबी ने अपनी दबंगई दिखाते हुए स्कूल के सैकड़ों छात्रों का मुंडन करा दिया है, जिसको लेकर छात्र-छात्राओं ने जाम लगाकर प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में दर्जनों स्कूली छात्र घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने स्कूल के अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें

9वीं कक्षा की छात्रा के पेट में हुआ अचानक दर्द, जांच-रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी रह गए दंग

दरअसल, मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज का है। जहां कॉलेज प्रबंधक बीजेपी के पूर्व मंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान के चचेरे भाई राहुल कुटबी व स्कूल प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह पर छात्र-छात्राआें ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने उनसे गलत शब्द कहे हैं। साथ स्कूल के छात्रों के साथ मारपीट के बाद सैकड़ों छात्रों को गंजा करा दिया है। इस घटना के बाद गुस्साए छात्र-छात्राओं ने शनिवार को बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग को 4 घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ एसपी देहात आलोक शर्मा पहुंचे। उन्होंने गुस्साए छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्से में छात्रों ने पुलिस प्रशासन की एक न मानी। इस पर पुलिस ने छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के इस लाठीचार्ज में दर्जनों छात्र घायल हो गए हैं।

पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज में घायल हुए छात्र-छात्राओं में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। वहीं इस पूरे मामले में स्कूली प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने भी बच्चों को ही जिम्मेदार ठहराया और कहा जो बच्चे कह रहे हैं वही ठीक होगा, लेकिन हम अपने अध्यक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे। हालांकि पुलिस ने स्कूल के अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है। अब देखना होगा पुलिस हिस्ट्रीशीटर बदमाश व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजेपी सांसद डॉ. संजीव बालियान के चचेरे भाई पर क्या कार्रवाई करती है?

ये भी पढ़ें

चंद्रशेखर उर्फ रावण ने किया महागबंधन के समर्थन का ऐलान, भाजपा में मची खलबली
Published on:
16 Sept 2018 09:27 am
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो