मुजफ्फरनगर

प्‍यार परवान न चढ़ा तो प्रेमी-प्रेमिका ने कुछ इस तरह लगाया मौत को गले, देखने वालों के उड़ गए होश

कभी मोहब्बतनगर के नाम से विख्यात इस शहर में सामने आया सनसनीखेज मामला
2 min read
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. कभी मोहब्बतनगर के नाम से विख्यात जनपद मुजफ्फरनगर में एक प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का जीवन साथी बनने में नाकाम होने पर जीवन लीला समाप्त कर ली है। दोनों के शव थाना मीरापुर क्षेत्र के ग्राम कैलापुर में एक गन्ने के खेत से पड़े मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की तो युवक गांव कैलापुर और युवती भी उसकी रिश्तेदारी की बताई जा रही है। पिछले काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों को यह मंजूर नहीं था। इस कारण इन्होंने जहर का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रेमी युगल के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, मामला थाना मीरापुर क्षेत्र का है। जहां गांव कैलापुर निवासी संजय पुत्र मेघराज का अपनी ही रिश्तेदारी गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली अंजलि से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। वहीं प्रेमी युगल एक साथ जीने-मरने की कसम खा चुके थे। लेकिन, परिजनों के विरोध के चलते शादी नहीं कर सके। परेशान होकर बुधवार को दोनों थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव केलापुर पहुंचे। जहां गन्ने के खेत में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मृतक युवक के परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। बता दें कि जनपद मुजफ्फरनगर में प्रेमी युगल द्वारा प्यार में सफल ना होने पर मौत को गले लगाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

Published on:
17 May 2018 11:07 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी