मुजफ्फरनगर

इस महंगी चीज की चोरी करता हुआ CCTV में कैद हुआ ‘दरोगा’

चोरी की ये सारी करतूत शोरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV में चोरी की वारदात पर शोरूम कर्मचारी की नजर पड़ने पर शोरूम कर्मचारी ने सारी घटना शोरूम मालिक को बताई।

2 min read
cctv
इस महंगी चीज की चोरी करता हुआ CCTV में कैद हुआ 'दरोगा'

मुजफ्फरनगर। जनपद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मालवीय चौक स्थित एक फर्नीचर के शोरूम में खरीदारी करने के बहाने आये एक शख्श ने शोरूम में रखे हजारों रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की ये सारी करतूत शोरूम में लगे cctv कैमरे में कैद हो गई। CCTV में चोरी की वारदात पर शोरूम कर्मचारी की नजर पड़ने पर शोरूम कर्मचारी ने सारी घटना शोरूम मालिक को बताई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को रंगे हाथों हिरासत में ले लिया। पकड़े गए शख्स ने अपने आप को पुलिस का दरोगा बताते हुए शोरूम मालिक पर अपना रोब भी झाड़ना करना चाहा।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मालवीय चौक स्थित सुल्तान सेफ इंडस्ट्रीज का है। जहां पर एक व्यक्ति जिसका नाम संदीप बताया जा रहा है, फर्जी दरोगा बनकर शोरूम में जाता है और दुकानदार को फर्नीचर का समान दिखने को कहता है। सामान देखने को कहकर शोरूम कर्मचारी बाहर चला जाता है। जिसके बाद शोरूम में सामान खरीदने के बहाने शख्स ने शोरूम में रखे हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ़ कर दिया। चोरी की ये सारी करतूत शोरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV में चोरी की वारदात पर शोरूम कर्मचारी की नजर पड़ने पर शोरूम कर्मचारी ने सारी घटना शोरूम मालिक को बताई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शोरूम के मालिक आमिर सुल्तान का कहना है कि यह तीन माह पहले भी हमारे यहां से एक मोबाइल और अन्य सामान चुराकर ले गया था। उस टाइम की भी हमारे पास रिकॉर्डिंग थी, ज्यादा बड़ी चोरी नहीं थी इसलिए हमने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी और मामले को रफा दफा कर दिया था। आज भी ये शोरूम में आया इसके हाथ कुछ नहीं लगा तो इसने एक घड़ी चुरा ली। अगर बार-बार ऐसा होगा तो जाहिर सी बात है हमें रिपोर्ट तो करनी चाहिये।

इस पूरे मामले में सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मालवीय चौक पर एक शोरूम है वहां पर संदिग्ध परिस्थिति में घुस गया, सामान चोरी करने की गतिविधियां CCTV कैमरे में कैद हो गई। हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
16 Oct 2018 01:51 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश