गाजियाबाद। थाना मसूरी के डासना इलाके में एक 20 बर्षीय लड़की की लाश मिली है। आशंका है कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गई और शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां बह रहे नाले में फेंक दिया गया। रविवार सुबह लोगों ने इस शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि रेप के बाद हत्या कर शव को यहां फेक गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।