
CM order make advantage for 14.21 Lakh new pension holders
बागपत। जनपद में अवैध रूप से पशुओं का कटान किया जा रहा है, एक दो थाना क्षेत्रों को छोड़ दे तो लगभग सभी थाना क्षेत्रों से हर सप्ताह करोड़ों का कारोबार पशु कटान से किया जा रहा है। आलम यह है कि कहीं छापामारी होती है तो कहीं पर रोकने वाला भी कोई नहीं है। बडौत से लेकर बागपत, खेकडा, सिंघावली अहीर,छपरौली आदि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कटान किया जा है। शुक्रवार को बागपत पुलिस ने अवैध कटान पकड़ा लेकिन आरोप फरार हो गये।
योगी सरकार में भले ही अवैध स्लॉटर हाउस बंद कर दिये गये हो लेकिन माफिया अपने काम से बज नहीं आ रहे। पशु पैंठ की आड में पशुओं की खरीदारी केवल कटान के लिए की जा रही है। जनपद के बडौत बागपत और खेकडा थाना क्षेत्र के इलाकों में सबसे ज्यादा कटान किया जा रहा है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मकानों के अंदर यह कटान किये जाते हैं। खेकडा थाने के रटौल में हर माह एक केंटर गाडी में पशुओं की हडिडयां जाती है।
खुलेआम होने वाले इस गोरखधंधे पर पुलिस भी लगाम लगाने में रूची नहीं ले रही है। अकेले रटौल गांव में एक दर्जन से अधिक मीट की दुकाने संचालित है। खेकडा, बडौत और बागपत की बात करे तो 70 से अधिक दुकाने मीट की चल रही है। जिसके कारण अवैध रूप से पशुओं का काटन होता है। अवैध दुकानों पर अब कोई कारवाई करने को तेयार नहीं है।
पशुओं की चोरी पर नहीं लग रही लगाम
बागपत में चलने वाले अवैध कटान के कारण पशुओं की चोरी के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। घूमते पशुओं के बाद अब किसानों के पशुओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। खेकडा में नया सुभानपुर गांव से दो पशुओं की चोरी का मामला हो या थाना चांदीनगर क्षेत्र में पशुओं की चोरी का मामला। सूत्रों की मानें तो अवैध पशुओं के कटान करने वाले ही पशुओं की चोरी करते हैं और उनको काटकर दुकानों पर सप्लाई कर दिया जाता है।
साईकिल और ठेलियों पर हो रही मीट की सप्लाई
बागपत में अवैध मीट का करोबार इस कदर चल रहा है कि साईकिल और ठेलियों पर मीट पर सप्लाई की जा रही है। घर पर आर्डर पहुंचाये जा रहे हैं। जिससे तस्करी का कारोबार करोडों तक पहुंच गया है। इस करोबार से जुडे माफियां हर सप्ताह करोडों का करोबार कर रहे है। इस पर न तो योगी सरकार की पुलिस लगाम लगा पा रही है और न ही जिला प्रशासन।
छापा लगते ही खुल जाती है पोल
शुक्रवार को बागपत कोतवली पुलिस द्वारा पुराने कस्बे में एक मकान पर छापा मारकर अवैध रूप हो रहा पशु कटान पकड़ा। पुलिस को देखकर भाग रहे पशु कटान में संलिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया जबकि तीन आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने पांच लोगों के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस ने मौके से दो कार, तीन छुरे व रस्सी बरामद की है। साथ ही पांच कुंटल मीट भी पकडा गया। पुलिस को मौके से भैस का लगभग 4.5 कुंतल मीट मिला है। यह मीट सप्लाई करने के लिए गाड़ियों में भरा जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक आल्टो व एक इयोन कार भी बरामद की हैं। बागपत एसपी शलैष कुमार का कहना है कि किसी भी सूरत में अवैध कटान नहीं होने दिया जायेगा। पुलिस को जहां भी सूचना मिलती है कारवाई करती है।
Published on:
14 Oct 2018 02:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
