इसी बीच विद्युत विभाग के अधिकारी पुलिस को लेकर महिला नसीम पत्नी मोहम्मद फुरकान के घर में घुस गए। आरोप है कि टीम के कर्मचारियों ने घर में घुसते ही महिला के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिससे महिला दहशत में आ गई और उसे हार्ट अटैक पड़ गया। महिला के अचानक से जमीन पर गिरते ही विद्युत विभाग की टीम में हड़कंप मच गया। उधर, क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को घेरते हुए हंगामा शुरू किया तो टीम के अधिकारी और कर्मचारी मौके से खिसक गए। महिला को पहले एक नर्सिंग होम और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।