अमित जानी ने खुद चुनाव लड़ने का भी दावा किया है। जानी ने बताया कि 2019 लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस भी लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे, मैं भी उनके सामने मैदान में उतरुंगा। मोदी जहां वोट मांगते हैं, हिंदूत्व की बात करते है। लेकिन अभी तक तमाम मुद्दों पर बीजेपी असफल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना सरकार की पोल खोलकर बीजेपी को घेरेंगी। वहीं मथुरा के सुरीर में अमित जानी मथुरा, आगरा और नोएडा की संयुक्त रैली कर नवनिर्माण सेना भाजपा के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंका है। मथुरा से विकास कुमार, आगरा से शंभूनाथ रैगर और नोएडा से ठाकुर हरिओम सिसौदिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।