संभल: सपा की सूबे में सत्ता भले ही न हो लेकिन उसके कार्यकर्ता अपनी अनदेखी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। जिसमें वे कोई भी कदम उठाने से नहीं चूक रहे। जी हां ऐसा ही कुछ मामला जनपद की चंदौसी तहसील में बदायूं रोड पर देखने को मिला। यहां रोड पर लगे स्वागत द्वार पर राज्य मंत्री गुलाबो देवी की फ्लेक्सी को न सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं ने उतार दिया,बल्कि उसे आग के हवाले भी कर दिया। ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। जिसके बाद स्थानीय भाजपा नेता काफी नाराज हैं।