कांग्रेस के ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नितिन ने निर्वाचन अधिकारी को शिकायत करते हुए बताया कि अभाना में भाजपा के मंच पर दिखने वाले विशाल शिवहरे उर्फ भूरे है। जो एक अच्छे कार्यकर्ता की तरह भाजपा का प्रचार-प्रसार करते हुए देखे जा सकते है। सोशल मीडिया पर भी पार्टी की ब्रांडिंग करती इनकी सबसे ज्यादा पोस्ट है। इतना ही नहीं भाजपा के मीडिया मैनेजर के नाम से भी इन्हें लोग जानते है, लेकिन सच में विशाल शिवहरे क्या करते है, यह भी उन्होंने कलेक्टर को दिए पत्र में उल्लेख किया है।