आपको बता दें कि यह मामला जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र का है। जहां कैराना के गांव पंजीठ निवासी किसान नवाब रविवार सुबह के समय अपने घर से अपने खेत के लिए निकला था, लेकिन खेत पर नहीं पहुंचा। जब परिजनों ने तलाश की तो कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद फोन मिला तो वह बंद मिला। इसके बाद किसान की बाइक हौसंगपुर-ताना गांव के बीच जंगल मे देखी गई।