मुजफ्फरनगर

युवती का अपहरण के बाद जंगल में गैंगरेप कर रहे थे आरोपी, तभी पहुंच गए ग्रामीण

जनता ने सबक सिखाने के बाद आरोपियों को किया पुलिस के हवाले
2 min read
Gang rape vicitm
युवती का अपहरण के बाद जंगल में गैंगरेप कर रहे थे आरोपी, तभी पहुंच गए ग्रामीण

शामली. कैराना में घर पर सो रही ग्रामीण की विवाहित बेटी का अपहरण कर दो दरिंदों ने जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच घटनास्थल से भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दरअसल, मंगलवार की रात पीड़िता अपने मायके में अपने कमरे के अंदर सोयी हुई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक रात के वक्त करीब 12 बजे घर के अंदर घुस आए और उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला को जंगल में किसान की ट्यूबवैल पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान जब पीड़िता ने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़िता ने शोर मचा दिया। युवती की आवाज सुनकर आसपास रह रहे ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े और किसी तरह युवकों के कब्जे से महिला को छुड़ाया। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों युवकों को भी मौके पर ही दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई के बाद कैराना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- UP के इस शहर में दिखा कश्मीर जैसा खौफनाक नजारा, पत्थरबाजों ने पुलिस वालों की निकाली हवा

यह हैं पूरा मामला
आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के कैराना क्षेत्र का है। यहां की निवासी एक महिला ने कैराना कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादीशुदा बेटी अपने घर पर आई हुई थी। आरोप है कि जब बेटी मंगलवार की रात अपने कमरे के अंदर सोई हुई थी, तभी गांव के ही दो युवक रात के वक्त करीब 12 बजे घर के अंदर घुस आए और उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला को जंगल में किसान की ट्यूबवैल पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान जब पीड़िता ने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास रह रहे ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े और किसी तरह युवकों के कब्जे से यवती को छुड़ाया। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों युवकों को भी मौके पर ही दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई के बाद कैराना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
घटना के बाद पीड़ित महिला की मां ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मौके से पकड़े गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपी से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

क्या बोले अधिकारी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता के गांव के ही निवासी आजम और नाजिम के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Published on:
12 Sept 2018 08:25 pm
Also Read
View All
6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर