मुजफ्फरनगर

VIDEO : मिक्स मार्शल आर्ट में इंडोनेशिया की नंबर वन खिलाड़ी को हराकर इस बेटी ने देश का नाम किया रोशन

मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढाना की बेटी पूजा तोमर ने मिक्स मार्शल आर्ट में इंडोनेशिया की नंबर 1 खिलाड़ी प्रिंसिला को तीन राउंड के बॉक्सिंग मैच में 2 राउंड हराकर अपने देश का नाम रोशन किया।
less than 1 minute read
pooja tomar
मिक्स मार्शल आर्ट में इंडोनेशिया की नंबर वन खिलाड़ी को हराकर इस बेटी ने देश का नाम किया रोशन

मुजफ्फरनगर। मिक्स मार्शल आर्ट में इंडोनेशिया की नंबर वन खिलाड़ी को हरा कर भारत का नाम रोशन करने वाली भारत की एक बेटी खिलाड़ी पूजा तोमर का जनपद में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढाना की बेटी पूजा तोमर ने मिक्स मार्शल आर्ट में इंडोनेशिया की नंबर 1 खिलाड़ी प्रिंसिला को तीन राउंड के बॉक्सिंग मैच में 2 राउंड हराकर अपने देश का नाम रोशन किया।

कुश्ती मैच में जीतने के बाद गोल्ड बेल्ट लेकर पूजा तोमर इंडोनेशिया से अपने देश और मुजफ्फरनगर का नाम रोशन कर जब बुढाना पहुंची तो लोगों ने फूल मालाओं से पूजा तोमर का स्वागत किया। पूजा तोमर का कस्बे के बीच चरण सिंह तिराहे सेकड़ो की संख्या में खड़े लोगों ने पूजा का स्वागत किया।

इसके बाद पूजा ने चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने घर पहुंचकर रोड शो खत्म करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आज के युग की बेटियों को पढ़ लिखने के साथ साथ ही बॉक्सिंग में भी हिस्सा लेना चाहिए और माता पिता को भी अपनी बेटियों को पढ़ाने के साथ साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए, ताकि वह आगे बढ़कर अपने देश का नाम रोशन करें।

Published on:
29 Jan 2019 07:28 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी