15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने मोदी आैर गठबंधन को लेकर कह दी एेसी बात

प्लास्टिक जागरूकता अभियान में पहुंचे थे भाजपा के कर्इ दिग्गज नेता

2 min read
Google source verification
news

भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने मोदी आैर गठबंधन को लेकर कह दी एेसी बात

गाजियाबाद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से गाजियाबाद के नंद ग्राम इलाके में स्थित काशीराम महाविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच एवं पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 'प्लास्टिक कचरा मुक्त भारत' विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान पश्चिमी उत्तरप्रदेश के लगभग सभी प्रमुख कॉलेज के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के अलावा शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल अग्रवाल राज्यसभा सांसद मौजूद रहे। और विशिष्ट अतिथि के रूप में मेरठ के सरधना विधायक संगीत सोम एवं सुरेश राठौड़ हरिद्वार के ज्वालापुर से विधायक मौजूद रहे।

फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने कह दी ये बात

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने इस मौके पर मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों पर कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी गठबंधन नहीं है। सिर्फ एक ही बंधन है। यह बीजेपी और मोदी का बंधन है। इसके आगे कोई गठबंधन काम नहीं करेगा। गाजियाबाद में प्लास्टिक को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए रखे गए एक सेमिनार में संगीत सोम पहुंचे थे। जहां पर सैकड़ों स्कूली बच्चे मौजूद रहे।इनमें 300 स्कॉलर स्कूली बच्चों ने प्लास्टिक के मुद्दे पर अपने विचारों को पेपर पर अभिव्यक्त किया।कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया गया था कि प्लास्टिक को लेकर लोगों को जागरुक किया जाए।इसमें मुख्य रूप से गुड प्लास्टिक और बेड प्लास्टिक के मुद्दों पर बात की गई। मकसद यह था कि प्लास्टिक कचरे में नहीं जाना चाहिए।इससे पानी खराब हो जाता है।इसके अलावा अगर इसे जला देते हैं तो हवा खराब हो जाती है ।

कार्यक्रम का रखा गया यह नाम

पर्यावरण के ऊपर ही स्टूडेंट्स ने अपने पेपर सबमिट किए।कार्यक्रम का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच है।जिसमें बीजेपी नेशनल वाइस प्रेसिडेंट और दिल्ली और उत्तराखंड के प्रभारी श्याम जाजू, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट अनिल अग्रवाल, बीजेपी नेता संगीत सोम के अलावा स्थानीय मेयर और अन्य नेता मौजूद रहे। बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा कि कार्यक्रम में जिस तरह से प्लास्टिक को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है।वह बेहद सराहनीय है।यहीं गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन तो मीडिया ने बनाया है। इसके अलावा इस गठबंधन का कोई वजूद नहीं है। यूपी में मोदी और बीजेपी का ही बंधन है बस।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग