मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में शुगर मिलों पर गन्ना भुगतान किसानों से साथ साथ अब जिला प्रशासन के लिए भी मुसीबत का कारण बन रहा है। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन ने गन्ने के भुगतान को लेकर आंदोलन अख्तियार कर लिया है। मुजफ्फरनगर में प्रशासन द्वारा शुगर मिल अधिकारियों व किसानों के बीच मंगलवार को रखी गयी मीटिंग में मिल अधिकारी के न आने के कारण गुस्साये किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जबरन साथ लेकर पैदल ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और रेलवे ट्रैक पर बैठ गए रेलवे ट्रैक पर किसानों के बैठने के कारण दिल्ली से चंडीगढ़ और चंडीगढ से दिल्ली आने जाने वाली सभी ट्रेनें आसपास के रेलवे स्टेशन पर ही रोकनी पड़ी। खबर लिखे जाने तक रेलवे स्टेशन पर किसान और भारी फोर्स जमे रहे। अधिकारियों और किसानों के बीच वार्तालाप का दौर जारी रहा। इसके चलते खतौली, मंसूरपुर, बमनहेड़ी, रोहाना और देवबंद समेत खड़ी कई ट्रेनें मार्ग के खुलने का इंतजार करती रही।