मुजफ्फरनगर

तेहरवीं से लौट रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी, मौके पर मची चीख पुकार, डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल

मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे-58 पर हुआ भीषण सड़क हादसा
less than 1 minute read
muzaffarnagar
तेहरवीं से लौट रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी, मौके पर मची चीख पुकार, डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल

मुजफ्फरनगर. नेशनल हाइवे पर उस समय चीख-पुकार मच गई। जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तेहरवीं से वापस लौट रही डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार महिलाएं घायल हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डायल 100 की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां मामूली रूप से घायल दर्जनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार देकर घर के लिए रवाना कर दिया। वहीं दो महिलाओं की गम्भीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

दरअसल, मामला छपार थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-58 का है। जहां जड़ौदा गांव से एक तेहरवीं में शामिल होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार डेढ़ दर्जन से ज्यादा महिलाएं अपने गांव लौट रही थीं। इसी बीच सामने से अचानक कोई वाहन आ गया और ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दर्जनों महिलाएं घायल हो गईं। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 व एम्बुलेंस सेवा हाईवे पर पहुंची और घायल महिलाओं को आनन-फानन में जिला चिकित्सलय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मामूली रूप से घायल डेढ़ दर्जन से ज्यादा महिलाओं को प्राथमिक उपचार देकर उनके घर के लिए रवाना कर दिया। वहीं इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल हुई दो महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल महिलाओं ने बताया कि हम लोग तेहरवीं से वापस लौट रहे थे तभी अचानक सामने से कोई वाहन आया, जिसकी हेडलाईट की चमक से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

Updated on:
16 Nov 2018 10:22 am
Published on:
16 Nov 2018 10:22 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी

मुजफ्फरनगर में फिर सुलगी 2013 दंगों की चिंगारी! भड़काऊ पोस्टरों पर भड़के राकेश टिकैत, बोले- चुनावी साजिश है ये

‘मैं मरना पसंद करूंगा’, 36 दोषियों को फांसी की सजा सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर के बयान ने खड़े किए बड़े सवाल, आखिर क्यों कही ये बात?