25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसयूवी कार छोड़ भाजयुमो के इस बड़े नेता ने खेतों में लगाई दौड़, जानिये पूरा मामला

मवेशी ले जाने से राेकने पर भाजयुमो जिला महामंत्री पर जानलेवा हमला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Nov 2018, 9:40 AM IST

noida

एसयूवी कार छोड़ भाजयुमो के इस बड़े नेता ने खेतों में लगाई दौड़, जानिये पूरा मामला

नोएडा. 3 वाहनों में मवेशियों काे लादकर ले जा रहे लोगाें को रोकना भाजयुमो के जिला महामंत्री को भारी पड़ गया। आरोपियों ने भाजयुमो महामंत्री मोनू गर्ग की कार को टक्कर मार दी। जैसे ही उनकी कार को टक्कर लगी तो वे कार छोड़ मौके से भागने लगे तो आरोपियों ने उनका पीछा करते हुए उन पर फायरिंग भी की। गनीमत रही कि वे इस हमले में बच गए। इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने 13 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी 3 कैंटर में करीब 200 मवेशियों को ले जा रहे थे।

शिवपाल ने अखिलेश से गठबंधन को बढ़ाया हाथ, लेकिन ये शर्त अखिलेश को कर सकती है बेचैन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी 3 कैंटर में करीब 200 मवेशियों को मथुरा के गोवर्धन से बुलंदशहर की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोपहर में भाजयुमो जिला महामंत्री मोनू गर्ग अपनी स्कॉर्पियो कार से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। इसी बीच झाजर रोड पर कुछ लोगों ने उन्हें 3 वाहनों में गोवंश लदे होने की सूचना दी। इसके बाद भाजयुमो महामंत्री मोनू गर्ग मौके पर पहुंचे और कैंटर चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने वाहन रोकने के बजाय कैंटर से सीधे स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। अचानक हुए हमले के बाद मोनू गर्ग कार को वहीं छोड़ जान बचाने के लिए खेतों की तरफ दौड़ने लगे। इसके बाद तीनों वाहनों में सवार लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। मोनू गर्ग का आरोप है कि कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग भी की। उन्होंने किसी तरह पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने 13 लोगों को मौके से पकड़ लिया। साथ ही 3 वाहनों में लदी करीब 200 भैंस व कटड़े को कब्जे में ले लिया। इनमें से चार भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने मोनू गर्ग की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी हापुड़, बुलंदशहर और भरतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इस संगठन ने मनाया महात्मा गांधी की हत्या करने वाले का बलिदान दिवस, शहर का नाम बदलने की मांग

जेवर कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 3 कैंटर में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने मौके से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भाजयुमो जिला महामंत्री मोनू गर्ग ने अपने ऊपर जानलेवा हमले की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, डेढ़ दर्जन से ज्यादा महिलाएं घायल, देखें वीडियो-