मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या, पुलिस के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Muzaffarnagar में एक युवक की हत्या कर दी गई परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए

2 min read
murder_2.jpg
murder

मुजफ्फरनगर। गांव बड़ौदा में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई इसका शव खेत में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर युवक की पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के बड़ौदा गांव का है। जहां हिस्ट्रीशीटर बदमाश इरफान उर्फ बिहारी को पुलिस ने पिछले दिनों मुठभेड़ में घायल कर दिया था। इस एनकाउंटर काे लेकर हिस्ट्रीशीटर काे शक था कि गांव के ही 23 वर्षीय शाहरुख ने उसकी मुखबिरी की है। बताया जाता है कि, 15 मार्च की शाम को गांव के बीचों बीच हिस्ट्रीशीटर बदमाश इरफान उर्फ बिहारी ने शाहरुख पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जानलेवा हमला कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और बदमाश के पिता को गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि पुलिस ने उस समय आराेपी काे छोड़ दिया था।

इसके बाद मंगलवार काे शाहरुख का शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों का आराेप है कि हिस्ट्रीशीट ने ही शाहरुख की हत्या की है। ग्रामीणों ने शव काे खेत में ही रखकर हंगामा शुरू कर दिया और एसएसपी को माैके पर बुलाने की मांग की। एसपी देहात नेपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार के साथ ग्रामीणों हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों काे शांत किया।

मृतक 23 वर्षीय शाहरुख की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। दाे दिन पूर्व डिलीवरी के दौरान शाहरुख की मासूम बच्ची की मौत भी हो गई थी। अब शाहरूख की माैत के बाद परिवार में काेहराम मचा हुआ है।

Updated on:
16 Jun 2020 07:03 pm
Published on:
16 Jun 2020 07:02 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा