सहारनपुर। 'Police कुछ भी कर सकती है' सहारनपुर के एक दरोगा ( police sub inspector ) ने यह बात साबित कर दिखाई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सहारनपुर के बड़गांव थाने में तैनात एक दरोगा ने 21 साल पहले मर चुके दाे भाइयों पर लॉक डाउन उल्लंघन के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमे की जांच करने के लिए जब पुलिस गांव पहुंची तो इस बात का पता चला कि जिन लोगों के मुकदमे में नाम दर्ज हैं उनकी मौत 21 साल पहले हो चुकी है।