मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के भीषण विस्फोट में 4 लोगों की मौत व 3 घायल, जांच में जुटी ATS, IDS और आर्मी की टीम

मुजफ्फरनगर में कबाड़ी की दुकान में विस्फोट से इलाके में दहशत

2 min read
Blast in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर के भीषण विस्फोट में 4 लोगों की मौत व 3 घायल, जांच में जुटी ATS, IDS और आर्मी की टीम

मुज़फ्फरनगर. पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुज़फ्फरनगर शहर सोमवार को जबर्दस्त विस्फोट से थर्रा उठा। यह विस्फोट इतना भीषण था कि इससे चार लोगों के चिथड़े उड़ गए, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मेरठ से एटीएस, ईडीएस और आर्मी की टीम को भी बुलाया गया। ये सभी टीमें यहां इस घटना की की जांच अपने-अपने तरीके से करेगी। इस दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि यह विस्फोट किस तरह के विस्फोटक से हुआ था। घटना के बाद डीआईजी सहारनपुर शरद सचान भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल, बम निरोधक दस्ता विस्फोटक की जगह पर जांच कर रहा है।


घटना सोमवार सुबह पौने 10 बजे के करीब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क की है। जहां कबाड़ी की दुकान में स्क्रैप काटते समय अचानक हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। अचानक विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसने दुकानदार सहित तीन लोगों के चिथड़े उड़ा दिए, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। साथ ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गए हैं। हलांकि, अभी तक विस्फोट के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं, एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाने की कच्ची सड़क का मामला है। बताया जाता है कि यहां निसार नाम का कबाड़ी किसी कबाड़े के सामान को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। उसी वक्त अचानक ये यहां धमाका हो गया। अब तक की जानकारी के अनुसार विस्फोट में चार लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Published on:
25 Jun 2018 05:55 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा