
सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे का टाेल टैक्स
सहारनपुर।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे फर्राटा भरने के लिए तैयार है लेकिन आज से आपको इस हाईवे पर चलने के लिए टोल टैक्स भी देना होगा। 44 किलोमीटर लंबे इस स्टेट हाईवे को एसएच 59 नाम से जाना जाता है। रविवार से इस पर चार पहिया छोटे वाहन जैसे कार जीप आदि के लिए ₹115 मिनी बस के लिए ₹175 और बस ट्रक पर 345 रुपए चार्ज लगेगा। यह टैक्स एक आेर के लिए है। अगर आप दाेनाें आेर का टैक्स एक साथ ही देते हैं ताे इसमें आपकाे छूट मिलेगी लेकिन 24 घंटे के अंदर ही वापस भी लाैटना हाेगा। अगर आप 24 घंटे में वापस नहीं लाैटते ताे एेसे में आपकाे फिर से पूरा चार्ज देना हाेगा। अगर आप इस हाईवे से अधिक यात्रा करते हैं ताे आपकाे पास बनवाने में लाभ मिलेगा। अगर आप महीने भर का पास बनवाते हैं तो इसके लिए आपको कार का पास ₹3830 में मिलेगा मिनी बस का पास ₹5780 में मिलेगा और ट्रक और बस का पास ₹11485 में मिल जाएगा।
किसानों के वाहनों के लिए अभी कोई घोषणा नहीं
छोटे वाहनों से लेकर ट्रक बस और भारी वाहनों के रेट शनिवार शाम को ही घोषित कर दिए गए लेकिन अभी तक किसान के ट्रैक्टर आदि के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। यह घाेषणा जरूर की गई है कि, आस-पास के लोगों के लिए रियायती व्यवस्था रहेगी। जो लोग टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रह रहे हैं उन लोगों को नॉन कमर्शियल यानी छोटे वाहनों के लिए ₹290 का पास मिलेगा यह पास 1 महीने के लिए वैलिड होगा।
काम अभी पूरा नहीं टोल हुआ शुरू
सहारनपुर मुजफ्फरनगर फोरलेन स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य वर्ष 2013 14 में शुरू हुआ था 44 किलोमीटर लंबा यह हाईवे कब बनकर तैयार है लेकिन अभी यहां काम बाकी है। छोटे-मोटे काम अभी भी बचे हुए हैं जिन्हे पूरा किया जा रहा है। बावजूद इसके उत्तर प्रदेश सरकार ने इस राेड पर टोल टैक्स वसूलने की अनुमति कार्यदायी संस्था काे दे दी है। इस फोरलेन हाईवे को उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी ने बनवाया है और इस हाईवे को बनाने की जिम्मेदारी देवबंद हाइवेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी व एप्काे कंपनी ने संभाली है।
44 किलाेमीटर के सफर में देवबंद गायब
इस फोरलेन स्टेट हाईवे की एक खास बात यह है कि अगर आप सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जा रहे हैं या मुजफ्फरनगर से सहारनपुर आ रहे हैं तो आपको देवबंद में कदम नहीं रखना होगा। देवबंद के जाम के झाम में नहीं फंसना होगा हम आपको बता दें कि इस हाईवे पर एक 4 किलोमीटर का फ्लाईओवर भी शामिल है जो आपको देवबंद के ऊपर से निकालता हुआ सीधे मुजफ्फरनगर से सहारनपुर और सहारनपुर से मुजफ्फरनगर ले जाता है। इस दौरान आप सुखद यात्रा का आनंद तो लेंगे ही साथ ही आप फ्लाईओवर से पूरे देवबंद का नजारा भी अपनी ड्राईविंग सीट से ही देख सकते हैं।
आइए जाने रेट प्लान
कार जीप और हल्के वाहन के लिए आपको एक तरफ से ₹115 टोल टैक्स देना होगा। अगर आप एक साथ दोनों ओर का टोल टैक्स देते हैं तो इसके लिए आपको ₹170 देने होंगे लेकिन शर्त होगी कि आप को 24 घंटे में वापस होना होगा। अगर आप 24 घंटे के बाद वापस लौटते हैं तो आपको फिर से ₹115 अदा करने होंगे। अगर आप मासिक पास बनाते हैं तो इसके लिए आपको ₹3830 देने होंगे।
इसी तरह से हल्के व्यापारिक वाहन जिनमें मिनी बस शामिल हैं, उनके लिए ₹175 टोल टैक्स देना होगा। अगर आप दोनों आेर का टैक्स देते हैं तो आपको ₹207 देने होंगे लेकिन यहां भी आपको 24 घंटे में ही वापसी करनी होगी। अगर आप 24 घंटे के बाद वापसी करते हैं तो आपको फिर से ₹175 देने हाेेंगे। छोटे व्यापारिक वाहन यानी लाइट कमर्शियल वाहन के लिए मासिक पास की कीमत ₹5780 रखी गई है।
बस और ट्रक यानी डबल एक्सेल वाहन के लिए टोल टैक्स 345 रुपए रखा गया है। अगर दोनों और का टैक्स एक साथ जमा किया जाता है तो आपको ₹515 देने होंगे लेकिन यह भी 24 घंटे तक ही वैलिड रहेगा। अगर आप 24 घंटे बाद वापस लौटते हैं तो आपको ₹348 फिर से जमा करने होंगे अगर आप बस और ट्रक यानी डबल एक्सेल वाहन का मासिक पास बनवाते हैं तो आपको ₹11485 अदा करने होंगे।
हैवी वाहन भारी वाहन मल्टी एक्सेल और 6 एक्सेल तक के सभी वाहनों को ₹540 टोल टैक्स देना होगा दोनों और का एक साथ टोल टैक्स देने पर ₹810 अदा करने होंगे और अगर मासिक पास बनवाना है तो इसके लिए 18000 ₹20 देने होंगे।
ओवर साइज वाहनों के लिए एक और का टोल टैक्स ₹690 रखा गया है अगर दोनों और का एक साथ टोल टैक्स दिया जाता है तो रुपये 1035 जमा करने होंगे और यह भी महज 24 घंटे तक के लिए ही वैलिड होगा। ऐसे वाहनों का मासिक पास बनवाने के लिए 22965 रुपए जमा कराने होंगे।
यह भी जानिए
एप्काे कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनपी सिंह के मुताबिक घलोली चेक पोस्ट और रोहाना मिल के बीच में बनाए गए इस टोल टैक्स के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को उनके निजी वाहनों के लिए ₹290 का बास बनाया जाएगा। इस पास एक महीने के लिए मान्य हाेगा। एक महीने बाद फिर से इसका रिनुअल कराना हाेगा।
Published on:
24 Jun 2018 08:39 am

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
