मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar Police ने 24 घंटे में किया चौकीदार की हत्‍या का खुलासा, शादी का विरोध करने पर मारी थी गोली- देखें वीडियो

Highlights चरथावल थाना पुलिस ने चौकीदार की हत्या का किया खुलासा थाने में चौकीदार के पद पर तैनात था इरफान चौकीदार की लड़की से निकाह करना चाहता था आरोपी
2 min read
vlcsnap-2019-11-19-11h51m18s997.png

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना चरथावल (Charthawal Thana) पुलिस ने चौकीदार (Chowkidar) की हत्या के मामले का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस (Police) ने हत्‍या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से चौकीदार का मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी चौकीदार का रिश्तेदार बताया जा रहा है। वह मृतक की बेटी से शादी करना चाहता था, मगर चौकीदार ने शादी से इंकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने प्लान बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

गोली मारकर की गई हत्‍या

मामला थाना चरथावल क्षेत्र का है। वहां शनिवार की सुबह अज्ञात बदमाश ने थाने के चौकीदार इरफान की हत्‍या कर दी थी। इरफान खुसरो पुर रोड चरथावल का रहने वाला था। बदमाश ने दधेड़ू से कल्लरपुर मार्ग पर भट्टे से आगे चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए खुलासे के लिए टीम गठित की थी। थाना प्रभारी सुबह सिंह यादव के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने मात्र 24 घंटे के अंदर ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने मामले में अनस पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला लद्दावाला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पिस्टल, दो कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है। मुजफ्फरनगर एसएसपी (Muzaffarnagr SSP) अ‍भिषेक यादव ने कहा कि आरोपी ने जुर्म का इकबाल कर लिया है। वह चौकीदार के सगे साले का लड़का है। वह उनकी लड़की से निकाह करना चाहता था, जिसके लिए इरफान अहमद तैयार नहीं था। वह उसके निकाह में बाधा बना हुआ था। इस वजह से उसने इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी।

Updated on:
19 Nov 2019 12:26 pm
Published on:
19 Nov 2019 12:25 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी