मुजफ्फरनगर

Video: भाजपा विधायक ने प्रियंका व नेहरू पर की ऐसी टिप्‍पणी, सुनकर खौल जाएगा खून

खतौली विधानसभा से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने दिया एक और विवादित बयान
2 min read
muzaffarnagar
Video: भाजपा विधायक ने प्रियंका व नेहरू पर की ऐसी टिपपणी, सुनकर कांग्रेसियों का खौल जाएगा खून

मुजफ्फरनगर। हमेशा किसी ना किसी मामले में विवादित बयान देकर चर्चाओं में रहने वाले खतौली विधानसभा से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने एक और विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वह इतनी बड़ी नेता नहीं हैं। एक ग्रहणी हैं और एक ऐसे पति की पत्नी हैं, जो भ्रष्टाचारी है। जिसने बहुत सारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है और उनकी जमीन राजस्थान सरकार ने कब्जे में ली है। भ्रष्टाचारियों से क्या फर्क पड़ेगा। अगर देशभक्त होती तो फर्क पड़ता। वह तो एक भ्रष्टाचारी भूमाफिया की पत्नी हैं। कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा भाजपा है। पार्टी नरेंद्र मोदी का चेहरा लेकर आगे चल रही है। हमारे पीएम मोदी जी ही बनेंगे।

नेहरू पर भी की टिप्‍पणी

उन्‍होंने कहा, अंदर तो ये भी जा सकती हैं। हो सकता है प्रियंका के नाम भी अवैध जमीन हो। ये सारे चोर हैं। भ्र्ष्टाचार पूरे खानदान के खून में है। जब नेहरू जी प्रधानमंत्री बने थे तब भी घोटाला हुआ था। यह घोटाले करने वाला खानदान है। जब-जब इनकी सरकार आती है तो घोटालों पर घोटाले होते हैं। मुझे बताओ मोदी जी की सरकार में एक भी घोटाला हुआ हो तो। सबका साथ सबका विकास को लेकर चल रहे हैं। जो हमें वोट भी नहीं दे रहे हैं, उन्हें भी लाभ मिल रहा है, क्योंकि हम जानते हैं सब भारत के वासी हैं। सबको बराबर का हक मिलना चाहिए।

राहुल गांधी पर भी कसा तंज

सपा और बसपा के गठबंधन पर उन्‍होंने कहा, इनसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एक सांप है और दूसरा नेवला। आपस मे लड़ कर मर जाएंगे। यह ठगबंधन है। प्रियंका को आखिरी दांव बताने वाली कांग्रेस इसी दांव से चित होगी। प्रियंका का पति भूमाफिया है। एक बर्तन की दुकान करने वाला कहां से अरबपति बन गया। भाजपा विधायक राहुल गांधी को पप्पू फेल हो गया बताते हुए मखौल उड़ाते भी नजर आए।

Updated on:
30 Jan 2019 03:41 pm
Published on:
30 Jan 2019 03:41 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी