मेरठ। पार्षदों के इस अनोखे प्रदर्शन को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। फलावदा नगर पंचायत कार्यालय के भीतर पार्षदों ने भैंस के साथ प्रवेश किया और फिर घंटों उसके आगे बीन बजाते रहे। इस दौरान पार्षदों ने नगर पंचायत ईओ पर गंभीर आरोप भी लगाए। पार्षदों ने ईओ पर भाजपा विधायक संगीत सोम के इशारे पर काम करने का आरोप लगाए। भैंस के आगे बीन बजाने की कहावत तो आप लोगों ने जरूर सुनी होगी, लेकिन मेरठ में आज सभासदों ने इस कहावत को सच कर दिखाया।