मेरठ। मेरठ का चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर एक बार फिर से नारेबाजी से गूंज उठा। विवि के मुख्य द्वार पर बैठे एससी एसटी छात्रों ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने मोदी ओर योगी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और सुप्रीम कोर्ट द्वारा लागू की गई 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली का विरोध जताया। छात्रों की मांग थी कि 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली को वापस लिया जाए।