मुजफ्फरनगर

दावत में रसमलाई खाना बना आफत, 200 लोगों के लगे उल्टी-दस्त, अस्पताल में भर्ती

Wedding food Poisoning : मुजफ्फरनगर में एक दावत में 200 लोग दावत में रसमलाई खाने से बीमार होने लगे। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

2 min read
Image Generated by Chatgpt

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर कस्बे में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त अफरातफरी में बदल गईं, जब दावत में परोसी गई कथित दूषित रसमलाई खाने से करीब 200 मेहमानों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को अलग-अलग अस्पतालों और निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कर उपचार कराया गया।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 6 यात्रियों की मौत, 45 घायल

दावत के बाद शुरू हुई उल्टी-दस्त की शिकायत

मीरापुर के पड़ाव चौक निवासी ओमपाल के पुत्र की 19 फरवरी को शादी थी। समारोह का आयोजन पड़ाव चौक स्थित वैंकट हॉल में किया गया था। शादी में स्थानीय कारीगर द्वारा भोजन तैयार किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए थे।

बताया गया कि रात में दावत के कुछ घंटों बाद कई मेहमानों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार होने वालों की संख्या बढ़ती चली गई। पवन अग्रवाल, धीरज मित्तल, सपना मित्तल, अंकित वत्स, सौरभ सैनी, राम व लखन शर्मा, संजीव राठी, मोहन सैनी समेत करीब दो दर्जन लोगों को तत्काल उपचार दिलाया गया। चुड़ियाला निवासी दीपक सहित कई अन्य ग्रामीणों की भी हालत बिगड़ गई।

रसमलाई पर उठे सवाल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग सभी बीमार लोगों ने रसमलाई खाने की बात कही है। आशंका जताई जा रही है कि दूषित रसमलाई ही फूड प्वाइजनिंग का कारण बनी। जैसे-जैसे लोग उपचार कर घर लौटे, मामले की जानकारी फैलती गई और बीमारों का आंकड़ा करीब 200 तक पहुंच गया। घटना के बाद कुछ लोगों ने आयोजनकर्ता और संबंधित हलवाई के प्रति नाराजगी भी जताई।

खाद्य विभाग की कार्रवाई

शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा और सुनील कुमार टीम के साथ दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के आपूर्तिकर्ता के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। वहां से खोया और पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। कारोबारी को साफ-सफाई और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

रोती हुई महिला भक्त से बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गुरु गड़बड़ निकल जाए तब रोना

Published on:
23 Feb 2026 09:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर