मुजफ्फरनगर

दिनदहाड़े लूट की वारदात काे अंजाम देने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार

muzaffarnagar police ने मुठभेड़ के बाद हसीन कुरैशी नाम के बदमाश काे गिरफ्तार किया है। हुसैन पर दिन दहाड़े लूट की वारदात काे अंजाम देने का आराेप है।
less than 1 minute read
mzn.jpg
,,

मुजफ्फरनगर ( muzaffarnagar police) सात जुलाई को भारत फाइनेंसर कंपनी के कर्मचारी शुभम से दिनदहाड़े हुई 80 हजार की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस लूट के आराेप में एक अभियुक्त काे गिरफ्तार किया है जिसका नाम हसीन कुरैशी निवासी मुजफ्फरनगर है।

इसकी गिरफ्तारी मुठभेड़ के दाैरान हुई है। पुलिस के अनुसार इसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व 20 हजार की नकदी और एक सफेद रंग की अपाचे बाइक भी बरामद हुई है। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि सात जुलाई को तितावी थाना इलाके में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 80 हजार रुपये लूट लिए गए थे। इस वारदात काे बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया था।

( UP Crime News.Crime News In Hindi ) घटना के बाद से ही पुलिस टीमें घटना के खुलासे के लिए लगी हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरे बदमाश को धौलरी मोड से गिरफ्तार कर लिया। इस दाैरान हुई मुठभेड़ के बीच पकड़े गए बदमाश के साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और लूटी गई कुल रकम से 20 हजार रुपये की नकदी व एक सैमसंग मोबाइल बरामद किया है। बताया कि, पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Updated on:
26 Jul 2020 09:18 am
Published on:
26 Jul 2020 09:14 am
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश