मुजफ्फरनगर

तेज धमाके के साथ बम की तरह फटी कार: देवर-भाभी की मौत, एक की हालत गंभीर, आवाज सुनकर सहम गए लोग

मुजफ्फरनगर जिले में पानीपत-खटीमा हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा (Road Accident in Panipat-Khatima Highway) हुआ है। हाईवे पर तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा (Car and Truck Collision) गई।

2 min read
मुजफ्फरनगर में बड़ा सड़क हादसा (Image: Muzaffarnagar Police 'X')

Road Accident in Muzaffarnagar: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। यहां पानीपत-खटीमा हाईवे (Panipat-Khatima Highway) पर चरथावल कट के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई।

ये भी पढ़ें

सायनी घोष का सिर कलम करने के लिए BJP नेता ने रखा ₹1 करोड़ का ईनाम! क्यों तूल पकड़ रहा विवाद?

हादसे में देवर-भाभी की मौत

पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में शामली के जलालाबाद निवासी नाजिम (32) और उनकी भाभी रजिया (32) की मौत हो गई है। इसके अलावा नाजिम की मौसी नाजो गंभीर रूप से घायल है। नाजो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाजिम अपनी भाभी रजिया और मौसी नाजो को लेकर कार से मेरठ जा रहे थे। रास्ते में दूधेड़ पुलिस चौकी से आगे पुल के नीचे चरथावल कट पर पहुंचते ही उनकी स्विफ्ट कार पीनना बाईपास की ओर खड़े एक खराब ट्रक में पीछे से टकरा गई।

धमाके के साथ कार में लगी भयंकर आग

ट्रक से टकराने के बाद कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने सुनी। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को निकालने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि ऐसा लगा जैसे बम फट गया हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार, ट्रक में बुरी तरह फंस गई थी और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में फंसे 2 लोगों में नाजिम और रजिया को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, नाजिम की मौसी नाजो की हालत गंभीर थी। लोगों ने बताया कि लोगों को बाहर निकालते ही कार में तेज आग लग गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों की सूचना पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग बुझाई और पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना पर SSP संजय कुमार वर्मा, SP सिटी अमृत जैन, ASP सिद्धार्थ के मिश्रा सहित कई पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया, सपा सांसद ने UP पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Also Read
View All