मुजफ्फरनगर

एक ही घर से मिली 4 लाश, छत से लटका था पति, फर्श पर पड़ी थी पत्नी की लाश, बेड पर चली गई थी 2 मासूमों की जान

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

2 min read
परिवार के 4 लोगों ने उठाया खौफनाक कदम Source- UP Police 'X'

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर में मिले हैं। इस घटना ने स्थानीय लोगों में सनसनी और दहशत फैला दी है।

ये भी पढ़ें

दुल्हन बनने से पहले लड़की ने रचा मास्टर प्लान, नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को किया बेहोश, प्रेमी संग हुई फरार

सुबह-सुबह नहीं खुला दरवाजा

सरवट इलाके में रहने वाले इरशाद (32 वर्ष) पेंटर का काम करते थे। मंगलवार सुबह जब परिवार सोकर नहीं उठा और घर का दरवाजा भी नहीं खुला, तो उनके भाई नौशाद को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार नौशाद ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे में भयावह दृश्य दिखा। इरशाद का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं उनकी पत्नी नूरीन फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उनके दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे, दो साल का बेटा आहिल और सिर्फ एक माह की बेटी अक्शा बिस्तर पर मृत पाए गए। पूरे परिवार के शव देखकर मौके पर मौजूद लोग रो पड़े।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही SSp संजय कुमार वर्मा खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। पुलिस ने सभी चार शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या या हत्या की श्रेणी में रखकर जांच कर रही है। अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। एसएसपी ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। पड़ोसियों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

मौत के पीछे क्या है वजह?

इस सामूहिक मौत के पीछे क्या वजह हो सकती है, इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव की बात कर रहे हैं। पुलिस हर संभव सुराग जुटाने में लगी हुई है। प्रारंभिक जांच में अभी कुछ भी पक्का नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सरवट इलाके में इस घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल है। लोग इस बात पर हैरान हैं कि एक छोटा सा परिवार इतनी बड़ी घटना का शिकार कैसे हो गया। खासकर दो मासूम बच्चों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच को तेज कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ से जल्द ही घटना के असली कारण सामने आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें

नौकरी छोड़ने के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा, सैलरी देने के बहाने टीचर को मिलने बुलाया, फिर करने लगा छेड़छाड़

Updated on:
31 Mar 2026 03:01 pm
Published on:
31 Mar 2026 02:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर