मुजफ्फरनगर

शादी से 3 दिन पहले प्रेमिका का काट डाला गला, फिर प्रेमी ने खुद भी जान दी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक ने शादी से तीन दिन पहले युवती की हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या कर ली। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

2 min read
प्रगति की फाइल फोटो।

मुजफ्फरनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक लड़की की शादी मेरठ के सरधना में तय हुई थी। 8 फरवरी को बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच गुरुवार को उसका प्रेमी घर पहुंचा। बातचीत के दौरान आवेश में आकर चाकू से लड़की का गला काट दिया। इसके बाद उसने खुद का भी गला रेत लिया। आरोपी और लड़की के एक ही गांव के हैं। दोनों का घर आमने-सामने है। दोनों दलित हैं।

ये भी पढ़ें

आईटीआई छात्र पर झोंका फायर, मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी, साथी भी गिरफ्तार, पुलिस के सामने हाथ जोड़कर बोला, माफ कर दो…

दोनों अड़े अपने फैसले पर

जानसठ के गांव भलवा में रहने वाले रोहित और प्रगति की प्रेम कहानी का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते उनके रास्ते अलग कर दिए गए। परिवारवालों ने समझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, मगर दोनों अपने फैसले पर अड़े रहे। पिछले साल भी दोनों की शादी कहीं और तय की गई थी लेकिन इंकार कर दिया गया।

रोहित बोला था, प्रगति से ही करुंगा शादी

इस बार परिजनों ने पहले प्रगति और फिर रोहित की शादी तय की। प्रगति की शादी 8 फरवरी को तय थी, जबकि रोहित की बारात 28 फरवरी को तिगाई गांव जानी थी। हालांकि रोहित ने करीब 15 दिन पहले ही साफ कह दिया था कि वह किसी और से शादी नहीं करेगा और सिर्फ प्रगति से ही मोहब्बत करता है। इसके चलते उसकी शादी टूट गई।

प्रगति की शादी की तारीख नजदीक आने से रोहित मानसिक रूप से टूट चुका था। गुरुवार को मौका पाकर वह प्रगति के घर पहुंचा। कमरे में कुछ देर बातचीत के बाद उसने नए चाकू से प्रगति की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद का भी गला काट लिया। पुलिस ने घटनास्थल से नया चाकू बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि रोहित ने वारदात से एक-दो दिन पहले ही चाकू खरीदा था और पूरी घटना की योजना पहले से बनाई गई थी।

दोनों गुरुग्राम में करते थे नौकरी


बताया जा रहा है कि दोनों पहले गुरुग्राम में नौकरी करते थे। प्रगति निजी कंपनी में कार्यरत थी, जबकि रोहित कभी रोडवेज परिचालक तो कभी निजी नौकरी के बहाने गुरुग्राम आता-जाता रहता था। गांव में आमने-सामने घर होने के बावजूद दोनों का मिलना मुश्किल था। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
06 Feb 2026 01:26 pm
Published on:
06 Feb 2026 01:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर