मुजफ्फरनगर

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर घटना के बाद भाजपा का क्रूर चेहरा आया सामने – चौधरी नरेश टिकैत

Lakhimpur Kheri Violence: नरेश टिकैत ने आगे कहा कि हम चाहते हैं इस घटना की सीबीआई जांच हो और जो घटना के दोषी हैं उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2021, 7:20 PM IST
naresh_tikait_.jpg

Lakhimpur Kheri Violence: मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुई हृदय विदारक घटना के बाद पूरे प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। सभी विपक्षी दलों ने लखीमपुर की घटना को लेकर योगी सरकार पर निशाना साद रही हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन ने लखीमपुर घटना की निंदा करते हुए पूरे प्रदेश में जिला कलेक्ट्रेट परिसर को घेरने की तैयारी कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

आंदोलन को बदनाम करने की साजिश

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि लखीमपुर घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी का क्रूर चेहरा सामने आया है। इस तरह की खौफनाक घटना आंदोलन को खत्म करने की साजिश, आंदोलन को बदनाम करने की नियत से भाजपा सरकार और उनके मंत्री बेकसूर किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर किया है। टिकैत ने आगे कहा कि भीरतीय जनता पार्टी किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण रहा है और आगे भी शांतिपूर्ण तरीके से ही आंदोलन चलता रहेगा।

सीबीआई से हो जांच, दोषी को मिले सजा

नरेश टिकैत ने आगे कहा कि हम चाहते हैं इस घटना की सीबीआई जांच हो और जो घटना के दोषी हैं उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले। इसके साथ ही जिन बेकसूर और निर्दोष किसानों की हत्या हुई है उन्हें एक करोड़ का मुआवजा के साथ-साथ परिवार का पालन पोषण करने के लिए मृतक किसान के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

किसी भी गांव में न जाए भाजपा नेता- टिकैत

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आगे कहा कि हमने आंदोलन को लेकर पहले भी भारतीय जनता पार्टी के विधायक और मंत्रियों से अपील की थी कि उनका भारी विरोध हो रहा है। इसलिए वह किसी सभा या कार्यक्रम में ना जाएं। किसानों द्वारा भाजपा नेताओं का भारी विरोध हो रहा है। इसलिए हमने भाजपा नेताओं से कहा है कि वह किसी गांव में ना जाएं वरना उनके साथ कुछ भी हो सकता है।

छह अक्टूबर को दी जाएगी किसानों को श्रद्धांजली

छह अक्टूबर को बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती है, लेकिन लखीमपुर की घटना के बाद अब सिसौली में शहीद किसानों की याद में शोक संवेदना प्रकट की जाएगी और शहीदों की आत्म शांति के लिए मोन रखा जाएगा। किसानों की राजधानी सिसौली गांव में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने अपने आवास पर लखीमपुर की घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद किसानों की बर्बरता पूर्ण हत्या के मामले में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Published on: