30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने दिखाया कातिलाना अंदाज, जरा संभलकर देखें एक्ट्रेस का ये लुक

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने डायन शो में डायन का रोल प्ले किया था। एक बार फिर से इस शो के नए भाग से एक्ट्रेस वापसी कर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 4 Oct 2021, 6:29 PM IST

monalisha.jpg

नोएडा. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनके पोस्ट पर उनके हजारों चाहने वाले कमेंट और लाइक भी करते हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। जिसमें मोनालिसा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। मोनालिसा एक बार फिर से अपने फेमस शो डायन के सेकेंड पार्ट से वापसी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : सरकार कर तो देती है मुआवजे का ऐलान, लेकिन क्या सच में मिलता है!

मोनालिसा का कातिल अंदाज

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने डायन शो में डायन का रोल प्ले किया था। एक बार फिर से इस शो के नए भाग से एक्ट्रेस वापसी कर रही हैं। इस शो के पेश होने से पहले एक्ट्रेस मोनालिसा ने रेड सूट में खास फोटोज फैंस के लिए शेयर की हैं। इन फोटोज में मोनालिसा का अंदाज एक दम कातिल है। इसके अलावा मोनालिसा ने एक वीडियो रील भी इंस्टा पर पोस्ट किया है। जिसमें वो कुछ डरावने अंदाज में अभिनय करती हुई दिख रही हैं।

वायरल होते रहते हैं मोनालिसा की तस्वीरें

एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही के दिनों में एक्ट्रेस मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ मालदीव गई थी। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की मालदीव की कई तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। इससे पहले भी मोनालिसा के कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

बिग बॉस से मिली असली पहचाह

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिया इन दिनों भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी के मशहूर धारावाहिकों के लिए भी काम कर रही हैं। मोनालिसा को बिग बॉस शो जाने के बाद असली पहचान मिली है। एक्ट्रेस मोनालिसा को विक्रांत बिग बॉस शो के दौरान ही मिले थे। बाद में मोनालिया और विक्रांत ने शादी भी की।

यह भी पढ़ें : रिटायर्ड सीओ ने इकलौते बेटे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की हत्या