30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिटायर्ड सीओ ने इकलौते बेटे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की हत्या

एसपी नीरज जादौन ने बताया कि घटना की रिपोर्ट थाना दोघट में दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 4 Oct 2021, 5:46 PM IST

murder.jpg

बागपत. घटना जिले के थाना दोघट क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां पर पुलिस से रिटायर्ड एक सीओ ने अपने इकलौते बेटे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। बाप द्वारा बेटे की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। हत्या करने के बाद सीओ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाकर सीओ को हिरासत में ले लिया और बंदूक भी बरामद कर ली।

यह भी पढ़ें : युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

रिटायर्ड सीओ से एसपी ने की पूछताछ

घटना की जानकारी होने के बाद एसपी बागपत नीरज जादौन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रिटायर्ड सीओ से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बच्चे हैं जिसमें एक पांच वर्षीय एक बेटा हर्षित और एक बेटी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

शराब पीने का आदी था रिटायर्ड सीओ का बेटा

जानकारी के मुताबिक थाना दोघट क्षेत्र के गांव दाहा निवासी विनोद कुमार राणा पुलिस में सीओ के पद पर तैनात थे। वे एक साल पहले रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद से वे परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं। उनका इकलौता बेटा जितेंद्र राणा खेती करता था और शराब पीने का आदी था। इसको लेकर आए दिन घर में विवाद रहता था।

पिता ने मारी बेटे को गोली

रविवार की रात जितेंद्र शराब पीकर घर पर पहुंचा। पिता व मां ने डांटा तो विवाद बढ़ गया। इस पर रिटायर्ड सीओ विनोद राणा ने इकलौते बेटे जितेंद्र को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली लगते ही जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे को गोली मारने के बाद विनोद राणा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना दोघट पुलिस को दी।

आरोपी पिता गिरफ्तार- एसपी

घटना की जानकारी के बाद मौके पर थाना प्रभारी बिरजाराम व रमाला थाना प्रभारी मगनवीर पहुंचे और पुलिस ने कमरा खुलवाकर आरोपित विनोद राणा को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। एसपी ने भी आरोपी पिता से बेटे की हत्या के बारे में पूछताछ की। एसपी नीरज जादौन ने बताया कि घटना की रिपोर्ट थाना दोघट में दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सरकार कर तो देती है मुआवजे का ऐलान, लेकिन क्या सच में मिलता है!