30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

नौकरी का झांसा देकर कम्प्यूटर संचालक ने एक युवती को अगवा कर लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित युवती को बेचने का भी प्रयास किया। युवती किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटकर परिजनों के पास पहुंची तो भेद खुला। मामले को लेकर हिंदूु संगठनों ने भी हंगामा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 4 Oct 2021, 1:55 PM IST

misbehave.jpg

बुलंदशहर. जिले में नौकरी का झांसा देकर एक युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसको बेचने का भी प्रयास किया। लेकिन समय रहते किसी तरह से युवती आरोपी के चंगुल से छूटी और घर पहुंचकर आप बीती बताई। परिजनों ने जब बेटी के साथ हुई घटना सुनी तो उनके पैरों तले जमी खिसक गई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें : Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन से सुलगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश

कम्प्यूटर संचालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी बेटी एक कम्प्यूटर सेंटर में कम्प्यूटर सीख रही थी। कम्प्यूटर संचालक ने उसको नौकरी दिलवाने का भरोसा दिलवाया और फिर अगवा कर अपने साथ ले गया। आरोप है कि कम्प्यूटर संचालक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसको बेचने का प्रयास किया।

नौकरी का झांसा देकर बेचने का गंभीर आरोप

युवती आहर बाईपास स्थित इस कंप्यूटर सेंटर से जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन जब सेंटर पर पहुंचे तो सेंटर संचालक ने अभद्र व्यवहार कर उनको भगा दिया। पिता ने सेंटर संचालक पर उसकी पुत्री को नौकरी का झांसा देकर बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी संचालक साजिद मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पहले भी कई युवतियों के साथ ऐसी हरकतें कर चुका आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि कम्प्यूटर सेंटर संचालक पहले भी कई युवतियों के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। वह कम्प्यूटर सेंटर में आई युवतियों के शैक्षिक दस्तावेज अपने पास रख लेता है फिर उनको ब्लैकमेल करता है। आरोपी विभिन्न कंपनियों के फर्जी ऑफर लेटर बनाकर युवतियों को नौकरी का झांसा देता है। मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को हुई तो उन्होंने कोतवाली पर हंगामा कर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें : काम की खबर: वाहनों की आरसी ट्रांसफर करवाना अब होगा आसान, बस करना होगा ये काम