30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहिल्यागंज के जंगलों में मृत मिला तेंदुआ, मुकदमा दर्ज कर होगी जांच

डीएफओ रजनी कांत मित्तल ने बताया कि तेंदुआ इन जंगलों में कहा से आया ये तो कहना मुश्किल है लेकिन क्यों कि यमुना नदी पास में ही है और ये नदी किनारे चलते-चलते आ जाते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 4 Oct 2021, 6:52 PM IST

dead_leopard.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मथुरा-वृंदावन के बीच अहिल्यागंज खादर के आरक्षित वन क्षेत्र में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिला। वन्य जीव का शव जंगल में पड़ा होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि मृत वन्य जीव संरक्षित प्रजाति का है। डीएफओ ने बताया कि मामले में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने दिखाया कातिलाना अंदाज, जरा संभलकर देखें एक्ट्रेस का ये लुक

जानकारी के मुताबिक वृंदावन थाना क्षेत्र स्थित अहिल्यागंज खादर के आरक्षित वन क्षेत्र में एक वन्य जीव के देखे जाने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली थी। सूचना मिलते ही रेंजर मेघराज शर्मा वन विभाग की टीम के साथ पहुंच गए और पूरे जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में एक जगह तेंदुआ का शव पड़ा मिलने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। सूचना आलाधिकारियों को देने के साथ ही मृत तेंदुआ का शव कब्जे में लेकर रेंज ऑफिस ले जाया गया।

रेंजर में मेघराज शर्मा ने बताया कि मृत वन्य जीव तेंदुआ है और यह करीब डेढ़ साल का वयस्क नर है। यह सरंक्षित प्रजाति का वन्य जीव है। वहीं डीएफओ रजनी कांत मित्तल ने बताया कि तेंदुआ इन जंगलों में कहा से आया ये तो कहना मुश्किल है लेकिन क्यों कि यमुना नदी पास में ही है और ये नदी किनारे चलते-चलते आ जाते हैं। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि चंबल क्षेत्र में तेंदुआ की अच्छी खासी तादात है।

डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ की मौत कब और किस वजह से हुई है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। डीएफओ ने बताया डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए आरवीआरआई बरेली से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ को मौत के मामले में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही मामले की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें : रिटायर्ड सीओ ने इकलौते बेटे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की हत्या

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग