मुजफ्फरनगर

फ्लाईओवर से कूदकर बुजुर्ग ने दी जान, शव के पास से मिली डायरी ने बेटे और बहू के खोल दिए ‘कई राज’, देखें वीडियो

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
less than 1 minute read
Feature image

मुजफ्फरनगर। जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब भोपा रोड स्थित ओवरब्रिज से एक बुजुर्ग ने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मृतक के पास से एक डायरी मिली है, जिसमें उसने अपने ही बेटे और बहू से तंग होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। बुजुर्ग ने आखिरी शब्द लिखे ‘मेरा इंसाफ करना’।

दरअसल, मामला थाना जीआरपी मुजफ्फरनगर का है, जहां भोपा रोड स्थित ओवरब्रिज से एक बुजुर्ग ने छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के चलते क्षेत्र में हडकम्प मच गया और भारी संख्या में मौके पर लोगों का जमावडा लग गया। घटना की सूचना पाकर थाना जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बचन सिंह कालोनी की गली नंबर 7 निवासी 65 वर्षीय राधेश्याम पुत्र मंगतराम के रूप में हुई। मृतक के पास से एक डायरी भी बरामद हुई है। जिसमे आत्महत्या की वजह बीमारी तथा गृहकलह बताई जा रही है। डायरी में बुजुर्ग ने अपने बेटे और बहू पर अपमानजनक व्यवहार करने की बात लिखी है।

Published on:
31 Jan 2019 02:00 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी