मेरठ। योगी सरकार ने बेटियों को सुरक्षा देने के उद्देश्य से एंटी रोमियो स्क्वायड तैयार की थी, जो अब कहीं दिखार्इ नहीं दी रही। इसी के चलते बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गर्इ हैं। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल की कक्षा दो की छात्रा के साथ बस के कंडक्टर ने बस स्टैंड पर छेड़छाड़ कर दी। बताते हैं कि वह पिछले कर्इ दिनों से उसके साथ हरकतें कर रहा था। बुधवार को स्कूल से लौटते हुए बस स्टैंड पर प्राइवेट बस स्टैंड पर कंडक्टर ने छेड़छाड़ की तो छात्रा ने हौसला दिखाते हुए अपने ताउ को फोन कर दिया। इसके बाद वहां पहुंचकर उन्होंने लोगों के साथ बस कंडक्टर को पकड़कर जबरदस्त धुनार्इ कर दी आैर पुलिस को सौंप दिया।