मुजफ्फरनगर

नवविवाहिता ने प्रेमी को बुलाया आैर फिर पंचायत ने करा दिया ये काम

घरवालों के न होने पर नवविवाहिता ने फोन कर बुलाया था प्रेमी
2 min read
shamli news

शामली।शामली जिले के एक कस्बे में नवविवाहिता के प्रेमी को घर बुलाने पर पूरे गांव में हल्ला मच गया। इस पर गांव वाले भी इस मामले में कूद गये आैर लंबा ड्रामा शुरू हो गया। जहां गांव वालों ने पहले तो नवविवाहिता के प्रेमी की जमकर धुनार्इ की। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर रेप का मुकदमा दर्ज कर दिया। लेकिन इसके बाद पंचायत ने एेसा फैसला लिया। जिससे नवविवाहिता आैर उसके प्रेमी की सजा खुशी में बदल गर्इ। जिसके बाद इस पूरी घटना पर चर्चा हो रही है।

शादी के बाद नवविवाहिता ने घर में बुला लिया प्रेमी

शामली के छोटे से कस्बे कांधला घरवालों की गैर मौजूदगी में एक नवविवाहिता ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। अचानक ही पड़ोस के लोगों ने नवविवाहिता को उसके प्रेमी के साथ दबोच लिया। जिसके बाद लोगाें ने प्रेमी की जमकर धुनार्इ कर दी। इतना ही नहीं पड़ाेसियों ने नवविवाहिता की यह हरकत उसके घरवालों को भी बतार्इ। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी आैर प्रेमी के खिलाफ रेप की शिकायत दे दी। जिसके बाद पुलिस आरोपी प्रेमी को पकड़कर ले गर्इ। इसी दौरान अारोपी प्रेमी के परिजन भी मौके पर पहुंच गये।

पंचायत के बाद हो गया ये फैसला

नवविवाहिता के साथ ही उससे मिलने पहुंचे उसके प्रेमी के घरवाले भी मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद पंचायत बुलार्इ गर्इ। पंचायत में प्रेमी लड़के के घर वालों ने लड़की को रखने पर सहमति जतार्इ। वहीं नवविवाहिता ने भी प्रेमी संग रहने की बात कहीं। वहीं पंचायत ने भी देखा कि प्रेमिका लड़की की हाल ही में शादी हुई थी। लेकिन वह अपने प्रेमी से शादी करने के जिद पर अड़ी हुई थी। इस पर पंचायत ने नवविवाहिता आैर उसके पति का तलाक करा दिया।

तलाक के बाद कराया ये काम

पंचायत ने प्रेमिका लड़की के शादी की जिद पर करने आैर दोनों पक्षों के मानने पर पंचायत ने नवविवाहिता का उसके पति से तलाक करा दिया। वहीं पुलिस थाने से प्रेमी से रेप के आरोप की शिकायत वापस ले ली। इसके बाद पंचायत ने प्रेमिका आैर प्रेमी की शादी करा दी। वहीं इस घटना की जानकारी के लिए पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की। तो किसी भी अधिकारी ने इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया

Published on:
25 Apr 2018 12:25 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश