मुजफ्फरनगर

कुख्यात सुनील राठी के नाम पर 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 5 गिरफ्तार

डेढ़ माह पूर्व शामली के एक प्रतिष्ठित व्यापारी से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी की डिमांड करने वाले शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
app

शामली। डेढ़ माह पूर्व शामली के एक प्रतिष्ठित व्यापारी से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी की डिमांड करने वाले शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बदमाशों ने फोन कॉल कर व्यापारी से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी कुख्यात बदमाश सुनील राठी के नाम पर मांगी गई थी। जिसकी शिकायत पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से की थी। वहीं व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने खुफिया तरीके से बदमाशों की तलाश शुरू करते हुए घटना का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कमला कॉलोनी का है। जहां पर शामली निवासी व्यापारी परमानन्द शर्मा व्यापारी हैं। जिनसे अज्ञात बदमाशों द्वारा डेढ़ माह पूर्व फ़ोन कॉल कर 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग की गई थी। पीड़ित व्यापारी को फ़ोन पर धमकी दी गई थी कि उन्हें 1 करोड़ रुपए चाहिए, नहीं तो वो उन्हें जान से मार देंगे। यही नहीं, बदमाशो ने पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश सुनील राठी के नाम पर रंगदारी मांगी थी। बदमाशों की इस धमकी भरे फोन से पीड़ित व्यापारी सहमा हुआ था और रंगदारी की रकम इतनी ज्यादा थी कि व्यापारी परमानन्द चुका पाने में असमर्थ था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया और एसपी शामली के आदेश पर एक स्पेशल टीम को गठित किया गया।

एसपी शामली दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस व एसटीएफ ओर एसओजी टीम सर्विलांस की मदद से इस मामले में जुटी और खुलासा करते हुए 5 बदमाशों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपीयो ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के नाम सचिन, नितिन, देवभूषण, पुष्पेंद्र और अनिल हैं, जो जनपद मुजफ्फरनगर व दिल्ली के नजफगढ़ के निवासी हैं।

पकड़े गए बदमाशों में से दो बदमाश पीड़ित व्यापारी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सभी आरोपियों को शामली के मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया और इनके पास से एक पिस्टल, दो मोबाइल व हजारों रुपये की नगदी बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश और व्यापारी का रिश्तेदार सचिन का कहना है कि उन्हें व्यापार में घाटा हो गया था, जिसकी भरपाई करने के लिए उन्होंने परमानन्द से एक करोड़ रुपए की रंगदारी वसूलने की योजना बनाई।

Published on:
04 Sept 2018 01:47 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी