1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में अमर सिंह फिर कर रहे इतिहास दोहराने का प्रयास, इनकी बढ़ेगी मुसीबत

पार्टी के नेता भी हुए सर्क्रिय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 4 Sep 2018, 1:14 PM IST

amar singh

यूपी के इस जिले में अमर सिंह फिर कर रहे इतिहास दोहराने का प्रयास, इनकी बढ़ेगी मुसीबत

नोएडा।यूपी की राजनीति में अपने नाम आैर रसूख से पहचान बनाने वाले अमर सिंह एक बार फिर अपने सियासी करियर में दम लाने के लिए निकल पड़े है।इसी के लिए उन्होंने यूपी के इस जिले में दस साल बाद वहां का रूख किया।अमर सिंह पिछली बार 2009 के आम चुनाव के दौरान यहां पहुंचे थे।तब वह समाजवादी पार्टी में थे और वहां उनका बड़ा बोल-बाला हुआ करता था।लेकिन अब अमर सिंह समाजवादी पार्टी के लिए समस्या खड़ी कर सकते है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-नोएडा के Iskon Temple में जन्माष्टमी कार्यक्रम में भक्तों की भारी

इस जिले में था अमर सिंह का रसूख, दस साल बाद पहुंचे

यह जिला कोर्इ आेर नहीं यूपी का रामपुर है।जहां कभी अमर सिंह का बोला बाला हुआ करता था। वहीं 2009 के आम चुनाव के दौरान अमर सिंह समाजवादी के नेता होने के साथ ही मुलायम के बहुत ही खास थे।सपा में अमर सिंह की ऐसी धाक थी कि उन्होंने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी और रामपुर के धाकड़ नेता माने जाने वाले आजम खान को पार्टी में किनारे लगा दिया। लेकिन अब दस साल बाद यानि 2019 में परिस्थितियां उनके विपरीत दिखार्इ पड़ रही है। मुलायम के खास नेता अमर सिंह को अखिलेश यादव ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं आजम खान पार्टी में अपनी बड़ी जगह बना चुके है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में बगावत, सब के फूले हाथ-पांव

आजम खान के खिलाफ फूंका बिगुल

वहीं दस सालों बाद एक बार फिर रामपुर पहुंचे अमर सिंह की कोशिश पुराना रुआब दोबारा हासिल करने की है।इसके लिए उन्होंने बिगुल भी फूंक दिया है।एेसे में आजम खान को पीछे करने के प्रयास में जुट गये है।इसके लिए अमर सिंह गुरुवार को रामपुर पहुंचे।यहां उन्होंने जमकर आजम खान पर हमला बोला।इस दौरान अमर सिंह के साथ अच्छी खासी भीड़ भी दिखी।इतना ही नहीं अब राजनीति गलियारों में चर्चा है कि अमर सिंह शिवपाल के साथ वापसी कर सकते है।