मुजफ्फरनगर

VIDEO: गैंगरेप के राज को छिपाती रही युवती, महीनेभर बाद भार्इ ने देखा बहन का वायरल वीडियो तो…

- मुजफ्फरनगर जिले की रतनपुरी कोतवाली क्षेत्र में पांच युवकों ने किया युवती से गैंगरेप- भार्इ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2019, 6:16 PM IST
muzaffarnagar
VIDEO: अपने साथ हुए गैंगरेप के राज को छिपाती रही युवती, महीनेभर बाद भार्इ ने देखा बहन का वायरल वीडियो तो...

मुजफ्फरनगर. एक युवती से गांव के ही युवकों द्वारा गैंगरेप कर उसका अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के भाई ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को पुलिस ने गंभीर से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही गैंगरेप के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है और जिस मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल किया गया है उसे भी सीज कर कोर्ट भेज दिया है।

दरअसल, मामला थाना रतनपुरी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी है कि 21 फरवरी को उसकी बहन शौच के लिए जंगल में गई थी। जहां पहले से ही खेत में घात लगाए बैठे गांव के ही 4 युवकों के साथ एक अन्य युवक ने उसकी बहन को दबोच लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बहन के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों बलात्कार के दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को तमंचा दिखाकर घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

इसके बाद पीड़िता डरी-सहमी जैसे-तैसे अपने घर पहुंच गर्इ। इसके बाद कर्इ सप्ताह बीत जाने के बाद उस समय परिजनों के पैरों के तले जैसे जमीन ही न रही जब उन्होंने आरोपियों द्वारा बनार्इ गर्इ वीडियो देखी। दरअसल, सामूहिक बलात्कार की वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता से पूछा तो उसने रोते हुए आपबीती बयां की। इसके बाद परिजन पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवार्इ करते हुए पांचों आरोपियों दानिश, माज, फरीद, उमामा आैर सबूब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा आैर मोबाइल भी बरामद किया है, जिससे वीडियो बनार्इ गर्इ थी।

Published on: